नबीनगर: चरकावा निचलीडीह में मारपीट व फायरिंग की घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा व खोखा पुलिस ने किया बरामद
चरकावा निचलीडीह में हुई मारपीट व फायरिंग की घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा व खोखा को रफीगंज पुलिस ने बरामद किया है. वह घटना करित करने वाले विधि- विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है. उक्त बात की जानकारी सदर एसडीपीओ दो अमित कुमार ने शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे दी है. बताया कि 12 सितंबर 2024 को रफीगंज थाना के चरकावा निचलीडीह गांव में घटना हुई थी.