नबीनगर: अनुग्रह नारायण स्टेडियम के समीप अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित
नबीनगर के अनुग्रह नारायण स्टेडियम के समीप अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा प्रखंड इकाई की बैठक सोमवार को आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता रामनरेश सिंह चंद्रवंशी ने की तथा संचालन चन्द्रगढ़ पंचायत के मुखिया अमोद कुमार चंद्रवंशी ने किया. बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गयी. बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों का नवीनीकरण करने पर चर्चा की गयी.