नबीनगर: नबीनगर थाना पुलिस द्वारा दो कुर्की वारंटियों को गिरफ्तार किया गया
नबीनगर थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहो से फरार चल रहे दो कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कुर्की वारंटी महदुआ टोला बारा पटना निवासी सविता देवी उर्फ सन्मतिया देवी एवं मझियांवा टोला निवासी राजेंद्र भुइयां है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने मंगलवार के अपराह्न चार बजे जानकारी दी है. बताया कि उक्त दोनों पर कोर्ट द्वारा कुर्की वारंट निर्गत किया गया था.