नबीनगर: शराब के नशे में दो लोग नबीनगर के पास से गिरफ्तार किए गए
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के रेफरल अस्पताल नबीनगर के पास से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के तोल गांव निवासी मिट्ठू कुमार एवं गांगुली कुमार है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने मंगलवार को बताया कि उक्त दोनों शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे. गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई.