नबीनगर: उरदाना मोड़ के समीप एक बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल
बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के उरदाना मोड़ के समीप एक बाइक ने महिला को टक्कर मार दी. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना गुरुवार की अपराह्न चार की बताई जा रही. घायल महिला नबीनगर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी सुनैना देवी है.वही चालक रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र के तिउरा गांव निवासी बतया जा रहा है.महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.