नबीनगर: भगवानपुर गांव में बिजली करंट की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत
टंडवा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे बिजली करंट की चपेट में आकर 81 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी नागदेव सिंह के रूप में हुई है. परिजनों ने नागदेव सिंह को जिंदा समझकर आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नबीनगर पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया.