सुजानगढ़: सुजानगढ़ में कन्हैयालाल सेठिया की 107वीं जयंती मनाई गई, बच्चों को साहित्य से जुड़ने का संदेश दिया गया
मरूदेश संस्थान की ओर से शुक्रवार को राजकीय भींवसरिया बालिका स्कूल में पद्मश्री महाकवि कन्हैयालाल सेठिया की 107वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि कथक नृत्याचार्य डॉ. जगदीश गंगानी ने कहा कि सेठिया की रचनाओं में मातृभूमि की सुगंध और राजस्थान की संस्कृति की झलक मिलती है।