नाथनगर: अल्पसंख्यक छात्रावास के पास बड़ी वारदात से पहले, पुलिस ने हथियार-कारतूस संग 3 बदमाश पकड़े
एसएसपी के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान ललमटिया थाना पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी को विफल करने का दावा किया है। बुधवार देर रात पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक डंडे के साथ गिरफ्तार किया है।