हसनपुर: रहरा के युवक की पश्चिम बंगाल में ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं
रहरा क्षेत्र के गांव निवासी युवक की पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया जा रहा है। परिजन मोबाइल छीनने के दौरान उसे ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या की आशंका जता रहे हैं।