आबू रोड: आबूरोड के आकराभट्टा में घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला, लाठी-डंडों और पत्थरों से की मारपीट
आबूरोड शहर के आकराभट्टा क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार घटना कल दोपहर करीब 3 बजे की है, जब परिवार के लोग घर में सो रहे थे।तभी अचानक कुछ लोग जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला शुरू कर दिया।हमलावरों के पास पत्थर लाठी-डंडे जैसे हथियार थे