अमरिया: न्यूरिया क्षेत्र में वन विभाग पर आरोपों की बौछार, डीएम को कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन
न्यूरिया थाना क्षेत्र के मरौरी गांव में विवाद ने तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि 3 मार्च की रात होलिका दहन के लिए लकड़ी बीन रहे बच्चों को लेकर विवाद शुरू हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम ने बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया और विरोध करने पर ग्रामीणों व महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। घटना में कई लोग घायल हुए।