फर्रुखाबाद: सदर तहसील समाधान दिवस पर डीआईजी, डीएम और एसपी ने 83 फरियादियों की समस्याएं सुनीं, 7 का किया गया निस्तारण
फर्रुखाबाद सदर तहसील समाधान दिवस पर कानपुर परिक्षेत्र डीआईजी श्याम प्रसाद, डीएम डॉ अंकुर लाठर व एसपी आरती सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। जिसमें कुल 83 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर आए। जिसे जांच के बाद मौके पर ही 7 फरियादियों का निस्तारण कर दिया गया।साथ में मौजूद एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीम , एएएसपी अन्य अधिकारी मौजूद रहे।