बांसगांव: बड़हलगंज फोर लेन पर बने सरयू नदी के पुल के पास साथियों संग स्नान करने गया ग्यारहवीं का छात्र डूबा
बृहस्पतिवार को बड़हलगंज फोर लेन पर बने सरयू पुल के पास साथियों संग स्नान करने गया स्थानीय इंटर कालेज के ग्यारहवीं का छात्र डूब गया। पुलिस गोताखोरों के साथ नदी में तलाश कर रही है। प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बढ़याटीकुर गांव निवासी रामप्रवेश निषाद का पुत्र विशाल जो यहां के एक कालेज में ग्यारहवीं का छात्र है।