मुंगावली: कलेक्टर ने मुंगावली के बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को किया सम्मानित
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुंगावली विधानसभा के बीएलओं, बीएलओं सुपरवाईजर सहित अन्य संलग्न शासकीय सेवकों को मंगलवार को शाम लगभग पांच बजे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह द्वारा शासकीय गणेश शंकर विद्यार्थी महाविद्यालय मुंगावली में पुष्पहार पहनाकर एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।