कुरई: कलेक्ट्रेट में जिलास्तरीय जनसुनवाई, अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Kurai, Seoni | Jul 14, 2026 सिवनी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जिलास्तरीय जनसुनवाई में अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत और सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह ने आमजन की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।