फर्रुखाबाद: रेलवे रोड पर हुए जानलेवा हमले और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया
शहर कोतवाली के रेलवे रोड पर 20 जून की रात पल्ला जटवारा निवासी उत्कर्ष मिश्रा पर कुछ लोगों ने हमलाकर मारपीट की थी।आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई थी।घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया था। लेकिन उसके परिजनों ने रेलवे रोड चौकी के तत्कालीन प्रभारी से धक्का मुक्की कर उसे छुड़ा लिया था।पुलिस ने बागकूंचानिवासी हर्ष मिश्रा को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।