समस्तीपुर: पटोरी थाने की पुलिस ने विदेशी शराब के साथ चाचा-भतीजा को किया गिरफ्तार
इंद्रवारा गांव के रहने वाले रोहित सहनी एवं उनके भतीजा को पुलिस ने 65 छोटा बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों चाचा-भतीजा के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। न्यायाधीश के आदेश के बाद दोनों चाचा-भतीजा को जेल भेज दिया जाएगा।