समस्तीपुर: इनायतपुर धमौन गांव के रहने वाले पूर्व जनप्रतिनिधि को पुलिस ने मारपीट के मामले में किया गिरफ्तार
पटोरी थाने की पुलिस ने पूर्व जनप्रतिनिधि शंभू ठाकुर को मारपीट मामले में पटोरी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पूर्व जनप्रतिनिधि को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पूर्व जनप्रतिनिधि के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है