समस्तीपुर: मुक्तापुर गांव में जमीनी मामले को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गयी मारपीट
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर गांव में जमीनी मामले को लेकर अवधेश कुमार राय के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। जख्मी व्यक्ति ने बताया कि पड़ोसी से उन्हें जमीनी मामले को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसी अपने परिजनों के साथ मिलकर उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।