समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने मुसरीघरारी से चोरी के तीन मोबाइलों के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार
मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने भागलपुर जिले के रहने वाले तीन युवको को तीन चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक अक्षय कुमार, निरंजन कुमार ,चैनेश कुमार के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। न्यायाधीश के आदेश के बाद तीनों युवकों को जेल भेज दिया जाएगा।