उधवा: राधानगर थाना परिसर में पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित कर 35 बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपे
पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के निर्देशानुसार राधानगर थाना परिसर में गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुलिस की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर चोरी एवं खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मौके पर एसडीपीओ राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी,राधानगर थाना प्रभारी,राजमहल थाना प्रभारी आदि थे।