लखीसराय: लखीसराय जिले में सभी थानों में रॉल- कॉल सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
सोमवार अपराह्न 12:45 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार जिले के सभी थानों में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इसमें पुलिस पदाधिकारियों के लंबित कांडों की अनुसंधान, विधि व्यवस्था संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की गई. मामले के समयबद्ध निष्पादन, गश्ती व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिए.