खानपुर: पनवाड़ कस्बे के समदखेड़ी की 60 से 70 फीट ऊंची पुलिया से युवक ने कालीसिंध नदी में लगाई छलांग, बड़ा हादसा टला
पनवाड़ कस्बे के समदखेड़ी की 60 से 70 फ़ीट ऊंची पुलिया से युवक ने कालीसिंध नदी में छलांग लगा दी परंतु बड़ा हादसा टल गया। पनवाड़ थाना पुलिस ने आज शनिवार को सुबह 7:30 के लगभग बताया कि उमेदपुरा गाँव निवासी टिंकू मेहता उम्र 33 वर्ष ने समद खेड़ी स्थित 60 से 70 फीट ऊंची पुलिया से कालीसिंध नदी में छलांग लगा दी जिसे SDRF की टीम द्वारा सकुशल बाहर निकल गया।