बक्सर: वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ रामरेखा घाट स्थित रामेश्वरनाथ मंदिर, भगवान शिव का 1008 कलशों से हुआ महाभिषेक.
Buxar, Buxar | May 13, 2024 श्रीमज्जगदगुरु आदि शंकराचार्य जी की पावन जयंती के अवसर पर रविवार को सर्वजन कलयाण सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा रामेश्वरनाथ का 1008 कलश से अभिषेक किया गया. पूजन-अर्चन से प्रभु श्रीराम के हाथों सर्व प्रथम स्थापित रामरेखाघाट स्थित श्रीरामेश्वरनाथ मंदिर वैदिक मंत्रोच्चार एवं हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो गया.