बक्सर: लोकसभा चुनाव मैदान में अब तक उतरे 10 प्रत्याशी, कुल 23 खरीद चुके नामांकन प्रपत्र
Buxar, Buxar | May 12, 2024 भाजपा के कद्दावर नेता अश्विनी चौबे का टिकट कटने तथा असम के सिंघम कहे जाने वाले पूर्व आइपीएस आनंद मिश्रा के मैदान में आने के पश्चात हॉट सीट बनी बक्सर लोकसभा के चुनावी समर में अब तक कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आ चुके हैं. हालांकि कुल 23 नामांकन प्रपत्र खरीदे गए हैं ऐसे में यह उम्मीद है कि आगामी दिनों में प्रत्याशियों की संख्या और भी बढ़ेगी.