बक्सर: एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में हुआ चौकीदार परेड का आयोजन
Buxar, Buxar | May 13, 2024 जिले के विभिन्न थाना परिसर में रविवार को चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। बता दें कि एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, वातावरण में कराने हेतु सभी थाना परिसर में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्षों के द्वारा चौकीदारों को अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।