बक्सर: बक्सर में प्रसिद्ध नाथ बाबा की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा से पहले धूमधाम से कराया गया नगर भ्रमण हरहर महादेव के लगे नारे
Buxar, Buxar | May 13, 2024 बक्सर में रविवार को प्रसिद्ध नाथ बाबा मंदिर में नाथ बाबा के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उनके प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। आदिनाथ अखाड़ा द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें एक रथ पर भगवान शिव-पार्वती व शिवलिंग तथा दूसरे रथ पर नाथ बाबा जी की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।