मंगलवार से माशिमं मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत की गई है। इसके चलते आगर जिले के सभी विकासखंडों पर बनाए गए संपूर्ण परीक्षा केंद्रों पर बड़ी सँख्या में दोपहर 12 बजे कक्षा 10 वी के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी का पेपर हल किया है। उड़नदस्ते की टीम ने भी केंद्रो का निरीक्षण किया है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के इंतेजाम किये गए है।