खंडवा नगर: ओंकारेश्वर में रक्तदान करने पर मिलेंगे फ्री वीआईपी दर्शन, कलेक्टर बोले- रक्तदान ही महादान, यह व्यवस्था 1 हफ्ते तक रहेगी
रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए खंडवा जिला प्रशासन ने एक अनोखी पहल की है। अब जो श्रद्धालु भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रक्तदान करेंगे, उन्हें मंदिर में फ्री वीआईपी प्रोटोकॉल दर्शन की सुविधा दी जाएगी। जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे की है