अशोक नगर: कलेक्टर की अध्यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित, जल स्त्रोतों को लेकर कलेक्टर दिखे सख्त
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सोमवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा के लंबित पत्रों एवं विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विभागों के अधिकारी शिकायतों को अटेंड कर शिकायतों का निराकरण करें। जिससे शिकायतों का निराकरण समय सीमा में हो सके।