बकावंड: बकावंड ब्लॉक के जेबेल में सेवा सेतु शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों के आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया
*जगदलपुर, 02 अक्टूबर 2026/* बकावंड विकासखंड के ग्राम जेबेल में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष तरुण पांडे ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की