साबरमती ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत
बीकानेर । बीकानेर जिले के नोखा उपखंड क्षेत्र से गुरुवार को दुखद खबर सामने आई है। गत पिछली देर रात साबरमती ट्रेन की चपेट में आने से सलूंडिया गांव निवासी 18 वर्षीय युवक बीरबल की मौत हो गई। हादसा नोखा-सुरपुरा रेलवे स्टेशन के बीच गांव की रोही में हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है और मामले की जांच जारी है।