बज्जू में भभूता सिद्ध मेले में आया दिल्ली का युवक नहर में डूबा,
मौत
बीकानेर। बीकानेर जिले की बज्जू तहसील में भभूता सिद्ध काली नाड़ी मेले में दर्शन करने आए दिल्ली निवासी 35 वर्षीय युवक की नहर में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। हादसा 16 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे पंचपीठ के पास कुम्हार वितरिका नहर में हुआ।
मृतक की पहचान नरेन्द्र उर्फ राहुल पुत्र विजय कुमार, निवासी कांगन हेड़ी, थाना छावला, नजफगढ़, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई। वह अपने मित्रों के साथ मेले में दर्शन करने आया था। नहर में स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया।
घटना की सूचना पर परिजन बज्जू थाना पहुंचे। मृतक के भाई देवेन्द्र कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मौत पैर फिसलने से हुई है और परिवार को कोई संदेह नहीं है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।