नहर में बहकर आई महिला की लाश ,
पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास
बीकानेर । बीकानेर जिले की दंतौर उप तहसील 0 आरडी नहर में पानी के साथ बहकर आई
करीब 30 से 40 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर दंतौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। इस संबंध में दंतौर पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 17 सितंबर को प्राप्त सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। महिला का शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में बताया गया है। मृतका के गले में सोने जैसी धातु का लॉकेट तथा दाहिने हाथ में धातुनुमा कड़ा पहना हुआ है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को सुरक्षित रखने के लिए सीएचसी खाजूवाला की मोर्चरी में रखवाया है। मृतका की पहचान के लिए राजस्थान, पंजाब और हरियाणा सहित संबंधित थाना क्षेत्रों में सूचना प्रसारित कर बीट कांस्टेबलों के माध्यम से भी शिनाख्त के प्रयास करवाए जा रहे ह�