धौज: अंखीर पुलिस टीम ने बुजुर्ग महिला का पर्स छीनने वाले बाइक सवार दोनों आरोपियों को सूरजकुंड रोड से किया गिरफ्तार
आरोपियों द्वारा वृद्ध महिला उम्र 62 साल के साथ 19 फरवरी को छीनाझपटी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसका मुकदमा थाना सूरजकुंड में दर्ज किया गया था। आरोपियों द्वारा 25 नवंबर 2023 को भी एक स्नैचिंग की वारदात को सेक्टर 21c में अंजाम दिया गया। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।