धौज: फरीदाबाद जिले के एसीपी ट्रैफिक ने जिले की सभी ऑटो प्रधानों एवं प्राइवेट बस संचालकों के साथ की मीटिंग
पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के आदेश एवं यातायात पुलिस उपायुक्त अमित यशवर्धन के दिशा निर्देश पर जितेश मल्होत्रा, सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात फरीदाबाद द्वारा जिला फरीदाबाद के ऑटो प्रधानो एवं प्राईवेट बस संचालको के साथ मीटिंग की गई। जिसमे जिला फरीदाबाद की यातायात, कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्णय लिए गए।