धौज: फरीदाबाद बडकल से पाली रोड की तरफ सड़क निर्माण के चलते फरीदाबाद पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
वर्तमान में भांकरी से पाली तक सीमेंट कंक्रीट सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस संदर्भ में दो हिस्सों में उपरोक्त सड़क का निर्माण किया गया है, लेकिन भारी यातायात आवाजाही के कारण, सड़क का निर्माणाधीन आखिरी हिस्सा अधूरा है। अत: सड़क के अंतिम खंड के सुविधाजनक निर्माण के लिए, बडख़ल से पाली रोड की तरफ़ जाने वाले यातायात का डायवर्जन आवश्यक है।