धौज: गुरुग्राम पाली मोड़ के पास बड़खल कॉलोनी में होने वाली तोड़फोड़ की कार्रवाई को किया गया स्थगित
फरीदाबाद में गुरुग्राम-पाली मोड़ के समीप बड़खल कॉलोनी में गुरुवार को होने वाली तोड़फोड की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि पुलिस बल किसान आंदोलन में व्यस्त है। इसलिये पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने से कार्रवाई टल गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की फरीदाबाद गुरुग्राम पाली मोड़ के समीप बड़खल कॉलोनी में बने अवैध निर्माण की तोड़फोड़ होनी थी l