शराब तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी को ट्रक से कुचला, मौके पर मौत
देवास/खातेगांव। मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक, खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी अपनी पुलिस टीम के साथ नेमावर रोड हाईवे पर अवैध शराब के परिवहन की सूचना पर चेकिंग और कार्रवाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान शराब का परिवहन कर रहे ट्रक चालक ने कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए थाना प्रभारी पर ट्रक चढ़ा दिया। हादसा इतना गंभीर था कि दिलीप पुरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक की भूमिका सहित पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
सिंगरौली और सतना में भी दे चुके थे सेवाएं
थाना प्रभारी दिलीप पुरी पूर्व में मध्यप्रदेश के सिंगरौली औ�