मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर प्राकृतिक खेती की प्रदर्शनी का आयोजन
प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों एवं अन्य प्राकृतिक कृषि आदानों को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी का उप मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन
___________________________
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर उप संचालक कृषि कार्यालय एवं परियोजना संचालक, आत्मा (किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग), रीवा द्वारा प्राकृतिक खेती पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों, जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत एवं अन्य प्राकृतिक कृषि आदानों की जानकारी प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी का अवलोकन उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, संभागायुक्त श्री शीलेन्द्र सिंह, कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सृष्टि देशमुख द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर जोर देते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता बताई। उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती से आगे बढ़कर प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उप संचालक कृषि यू.पी. बागरी, परियोजना संचालक आत्मा डॉ. बी.पी. सिंह, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा सुश्री साक्षी द्विवेदी, श्रीमती सपना पांडेय ,आभा गौर , शिवम शुक्ला एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Rajendra Shukla Office Of Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh
#मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस #MPFoundationDay
#Rewa #रीवा
9 views | Rewa, Madhya Pradesh | Nov 1, 2026