लिधौरा: मऊ बुजुर्ग की पहाड़ी पर अवैध खनन का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
मऊ बुजुर्ग क्षेत्र की पहाड़ी पर खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पहाड़ी क्षेत्र में मशीनों से खुदाई होती दिखाई दे रही है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अवैध खनन होने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना अनुमति पहाड़ी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन पर असर पड़ सकता है।