पांडू: दुर्गा पूजा में हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्ती, अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर
Pandu, Palamu | Oct 9, 2026 दुर्गा पूजा के दौरान शांति भंग करने, नशे में हुड़दंग मचाने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने की मांग को लेकर गुरुवार को पाण्डु थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चिरंजीवि मंडल ने की, जबकि संचालन पाण्डु प्रमुख प्रतिनिधि प्रद्युम्न कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह ने किया।