परसिया: इकलहरा पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच के लिए जांच दल पहुंचा, दस्तावेजों का पंचनामा बनाया
इकलहरा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर जनपद पंचायत की सीईओ ने जांच दल का गठन किया। पांच सदस्यीय जांच दल ग्राम पंचायत कार्यालय पहंुचा। जांच दल ने गुरूवार 2:30 बजे बताया दस्तावेजों का अवलोकन कर पंचनामा बनाया।