ठीकरी: ग्राम हतोला में ट्रांसफार्मरों से तेल की चोरी, आए दिन सामने आ रही हैं ऐसी घटनाएं
Thikri, Barwani | Mar 12, 2026 ग्राम हतोला के एक किसान के खेत में कृषि कार्य के लगाए गए ट्रांसफार्मर से आईल चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसमें किसान विजय काग के खेत में लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात बदमाशों के द्वारा ट्रांसफार्मर को छोड़ आइल चुरा लिया जानकारी के मुताबिक आए दिन इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं। ट्रांसफार्मरों से आइल की चोरी होने से किसानों को परेशानी भी होती है।