Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

सोलन: जल जनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क: सीएमओ सोलन

Solan, Solan | Aug 8, 2026

MORE NEWS

सोलन के गंज बाजार में स्थापित हो अटल जी की आदमकद प्रतिमा, पार्क का नाम रखा जाए ‘अटल पार्क’: डॉ. राजेश कश्यप

सोलन, 16 अगस्त। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय सोलन में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
इस अवसर पर सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने प्रस्ताव रखा कि सोलन के ऐतिहासिक गंज बाजार स्थित पार्क में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए तथा इस पार्क का नाम आधिकारिक रूप से ‘अटल पार्क’ रखा जाए।
डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक महान राष्ट्रनेता, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने सुशासन, राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और विकास की राजनीति को नई दिशा प्रदान की। उनका हिमाचल प्रदेश के साथ विशेष आत्मीय संबंध रहा और प्रदेश की जनता भी उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह सम्मान देती रही है।
उन्होंने कहा कि सोलन शहर के प्रमुख स्थान पर अटल जी की प्रतिमा स्थापित होने से भावी पीढ़ियों को उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा मिलेगी। ‘अटल पार्क’ न केवल उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगा, बल्कि सोलन शहर के लिए एक प्रेरणादायक एवं गरिमापूर्ण सार्वजनिक स्थल के रूप में भी विकसित होगा।
डॉ. कश्यप द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव को भाजपा सोलन शहरी मंडल ने करतल ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से स्वीकार किया। मंडल अध्यक्ष श्री shilender गुप्ता ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया मंडल ने इस प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति एवं क्रियान्वयन के लिए संबंधित प्रशासनिक तथा नगर निगम अधिकारियों के समक्ष रखने का भी निर्णय लिया।

सोलन के गंज बाजार में स्थापित हो अटल जी की आदमकद प्रतिमा, पार्क का नाम रखा जाए ‘अटल पार्क’: डॉ. राजेश कश्यप सोलन, 16 अगस्त। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय सोलन में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। इस अवसर पर सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने प्रस्ताव रखा कि सोलन के ऐतिहासिक गंज बाजार स्थित पार्क में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए तथा इस पार्क का नाम आधिकारिक रूप से ‘अटल पार्क’ रखा जाए। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक महान राष्ट्रनेता, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने सुशासन, राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और विकास की राजनीति को नई दिशा प्रदान की। उनका हिमाचल प्रदेश के साथ विशेष आत्मीय संबंध रहा और प्रदेश की जनता भी उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह सम्मान देती रही है। उन्होंने कहा कि सोलन शहर के प्रमुख स्थान पर अटल जी की प्रतिमा स्थापित होने से भावी पीढ़ियों को उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा मिलेगी। ‘अटल पार्क’ न केवल उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगा, बल्कि सोलन शहर के लिए एक प्रेरणादायक एवं गरिमापूर्ण सार्वजनिक स्थल के रूप में भी विकसित होगा। डॉ. कश्यप द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव को भाजपा सोलन शहरी मंडल ने करतल ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से स्वीकार किया। मंडल अध्यक्ष श्री shilender गुप्ता ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया मंडल ने इस प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति एवं क्रियान्वयन के लिए संबंधित प्रशासनिक तथा नगर निगम अधिकारियों के समक्ष रखने का भी निर्णय लिया।

Solan, Solan | Aug 16, 2026

भाजपा सोलन शहरी मंडल ने दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि

भाजपा सोलन शहरी मंडल ने दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि

Solan, Solan | Aug 16, 2026

शिमला मिर्च के दामों में भारी मंदी... 16 अगस्त 2026 को सोलन सब्जी मंडी में लोकल शिमला मिर्च₹8 से लेकर 22 रुपए प्रति किलो तक बिकी...

शिमला मिर्च के दामों में भारी मंदी... 16 अगस्त 2026 को सोलन सब्जी मंडी में लोकल शिमला मिर्च₹8 से लेकर 22 रुपए प्रति किलो तक बिकी...

Solan, Solan | Aug 16, 2026

कांग्रेस महिला नेत्री मधुबाला को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक हिमाचल प्रदेश के सोलन शहरी उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

कांग्रेस महिला नेत्री मधुबाला को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक हिमाचल प्रदेश के सोलन शहरी उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

Solan, Solan | Aug 16, 2026

*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट ने किया गौ सेवा एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम* 

 *स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट द्वारा हरि ओम गौशाला, कोटला बरोग, सिरमौर* में गौ सेवा एवं जरूरतमंद लोगों के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने गौ माता की सेवा करते हुए उन्हें हरा चारा एवं गुड़ खिलाया तथा गौशाला में अन्य सेवा कार्य किए। सभी ने गौ माता की सेवा कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को कपड़े भी वितरित किए गए, ताकि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता की जा सके। इस नेक कार्य में *लायंस क्लब सोलन वैली* ने भी *माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट* का सहयोग किया। दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने मिलकर गौ सेवा एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट ने गौ सेवा के लिए चोकर, पशु आहार (फीड), तारामीरा तथा गौ माता के लिए आवश्यक अन्य सामग्री दान करने वाले सभी दानदाताओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट ने कहा कि समाज के लोगों द्वारा दिए गए सहयोग से इस सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

इसी अवसर पर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कपड़ा दान एवं Clothing Drive के तहत जरूरतमंद लोगों के लिए 1700 से अधिक कपड़े एकत्रित किए गए। ट्रस्ट ने कपड़े दान करने वाले सभी नागरिकों का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने आगे बढ़कर जरूरतमंदों की सहायता के लिए अपना सहयोग दिया।

माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का दिन नहीं, बल्कि समाज और जीव-जंतुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भी अवसर है। गौ सेवा और जरूरतमंदों की सहायता इसी भावना का एक छोटा-सा प्रयास है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ट्रस्ट एवं लायंस क्लब सोलन वैली के सद स्यों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट ने किया गौ सेवा एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम* *स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट द्वारा हरि ओम गौशाला, कोटला बरोग, सिरमौर* में गौ सेवा एवं जरूरतमंद लोगों के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने गौ माता की सेवा करते हुए उन्हें हरा चारा एवं गुड़ खिलाया तथा गौशाला में अन्य सेवा कार्य किए। सभी ने गौ माता की सेवा कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को कपड़े भी वितरित किए गए, ताकि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता की जा सके। इस नेक कार्य में *लायंस क्लब सोलन वैली* ने भी *माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट* का सहयोग किया। दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने मिलकर गौ सेवा एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट ने गौ सेवा के लिए चोकर, पशु आहार (फीड), तारामीरा तथा गौ माता के लिए आवश्यक अन्य सामग्री दान करने वाले सभी दानदाताओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट ने कहा कि समाज के लोगों द्वारा दिए गए सहयोग से इस सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है। इसी अवसर पर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कपड़ा दान एवं Clothing Drive के तहत जरूरतमंद लोगों के लिए 1700 से अधिक कपड़े एकत्रित किए गए। ट्रस्ट ने कपड़े दान करने वाले सभी नागरिकों का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने आगे बढ़कर जरूरतमंदों की सहायता के लिए अपना सहयोग दिया। माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का दिन नहीं, बल्कि समाज और जीव-जंतुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भी अवसर है। गौ सेवा और जरूरतमंदों की सहायता इसी भावना का एक छोटा-सा प्रयास है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ट्रस्ट एवं लायंस क्लब सोलन वैली के सद स्यों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Solan, Solan | Aug 16, 2026