करछना: कचरी ग्राम सभा में शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की विधि विधान से पूजा, कलाकारों द्वारा निकाली गई झांकी
करछना क्षेत्र के कचरी ग्राम सभा में बुधवार को शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की भक्तगणों द्वारा विधि विधान सेपूजा अर्चना की गई। देर रात 9:30 बजे के करीब कलाकारों के द्वारा राधा कृष्ण की भव्य तरीके से झांकी निकाली गई। जो आकर्षण का केंद्र रहा। राधा कृष्ण की झांकी देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बच्चे पंडाल में मौजूद रहे।