करछना: तहसील करछना क्षेत्र में धुंध की चादर ने लिया कब्जा, किसानों को फसल नुकसान की चिंता
करछना तहसील क्षेत्र में बुधवार सुबह 7:00 के करीब सर्द का मौसम शुरू होने से पहले ही धुंध की चादर ने समूचे क्षेत्र को अपने गिरफ्त में ले लिया है। इससे किसानों को फसल नुकसान होने की चिंता सताने लगी है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसल की नियमित देखभाल और आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है।