प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहसराम में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहसराम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गसवानी श्री जगदीश धाकड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जीवन और उनका नेतृत्व देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणादायी है। देश में गरीब कल्याण की योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. देशराज सिंह, डॉ भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा 80 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं 15 लोगों की आँखों की जाँच की गई तथा निशुल्क उपचार प्रदान किया गया। इस अवसर पर बीईई साहिब कुरैशी, श्री रामनरेश, श्री योगेश शर्मा सहित सीएचओ, एएनएम आदि उपस्थित रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
18 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026