उमंग वेलनेस कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सिखाए तनावमुक्त जीवन के गुर
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्योपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से उमंग वेलनेस के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को तनावमुक्त जीवन जीने, मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने तथा जीवन में सकारात्मकता अपनाने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए। उमंग वेलनेस के अंतर्गत श्री अम्बरीश खंडेलवाल एवं डॉ श्वेता सिंहल ने तनाव रहित रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री मनु प्रताप भदौरिया ने किया। प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं उनसे प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता के महत्व से अवगत कराया।
इस अवसर पर तनावमुक्त जीवनशैली, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। उमंग वेलनेस द्वारा दी गई जानकारी के माध्यम से विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में तनाव का प्रभावी ढंग से सामना करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नोडल अधिकारी डा भूपेंद्र हरदेनिया तथा डा सीमा चौकसे आदि मौजूद रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
16 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026