निमोदामठ में जल संरक्षण की शपथ का आयोजन
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आदिवासी विकासखंड कराहल के ग्राम निमोदा मठ में जल के महत्व पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए उपस्थितजनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई, इसके साथ ही शुद्ध पेयजल के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जिला सलाहकार श्रीमती आराधना पाराशर द्वारा जल जीवन मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया तथा ग्रामीणों से अपील की कि जल संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाएं, क्योंकि पानी बनाया नहीं जा सकता, केवल बचाया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने नलो में टोटियां लगाने तथा आवश्यकतानुसार पानी का उपयोग करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
25 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026